Kartik Purnima 2023: कल इस दुर्लभ संयोग में मनेगी कार्तिक पूर्णिमा, जानें स्नान दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

[ad_1]

Kartik Purnima 2023

Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है. कार्तिक पूर्णिमा कल मनाई जाएगी. इस दिन शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बन रहा है.

Kartik Purnima 2023

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान का विधान है, इसके साथ ही इस दिन गुरु नानक जयंती भी है. कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर दिन सोमवार को है.

Kartik Purnima 2023

कार्तिक पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 27 नवंबर 2023 दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 45 तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार, इस बार कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को ही मनाई जाएगी.

Kartik Purnima 2023

कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत संयोग

कार्तिक पूर्णिमा इस बार की बेहद खास मानी जा रही है. क्योंकि इस दिन शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और द्विपुष्कर योग का निर्माण होने जा रहा है, इसके साथ ही इस साल कार्तिक पूर्णिमा सोमवार को है.

Kartik Purnima 2023

कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा शुभ संयोग

  • शिव योग- 27 नवंबर को रात 1 बजकर 37 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 39 मिनट तक

  • सर्वार्थ सिद्धि योग- दोपहर 1 बजकर 35 मिनट से लेकर 28 नवंबर को सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक

Kartik Purnima 2023

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि

पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन दिन सुबह से लेकर दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से पहले स्नान दान और पूजा करना शुभ रहेगा, इस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा, पूर्णिमा व्रत, कार्तिक गंगा स्नान-दान करना शुभ होगा.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *