[ad_1]

Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है. कार्तिक पूर्णिमा कल मनाई जाएगी. इस दिन शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बन रहा है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान का विधान है, इसके साथ ही इस दिन गुरु नानक जयंती भी है. कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर दिन सोमवार को है.

कार्तिक पूर्णिमा कब है?
पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 27 नवंबर 2023 दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 45 तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार, इस बार कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को ही मनाई जाएगी.

कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत संयोग
कार्तिक पूर्णिमा इस बार की बेहद खास मानी जा रही है. क्योंकि इस दिन शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और द्विपुष्कर योग का निर्माण होने जा रहा है, इसके साथ ही इस साल कार्तिक पूर्णिमा सोमवार को है.

कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा शुभ संयोग
-
शिव योग- 27 नवंबर को रात 1 बजकर 37 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 39 मिनट तक
-
सर्वार्थ सिद्धि योग- दोपहर 1 बजकर 35 मिनट से लेकर 28 नवंबर को सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि
पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन दिन सुबह से लेकर दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से पहले स्नान दान और पूजा करना शुभ रहेगा, इस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा, पूर्णिमा व्रत, कार्तिक गंगा स्नान-दान करना शुभ होगा.
[ad_2]
Source link