Bihar News : पॉलिटेक्निक छात्रा फांसी पर झूलती मिली; जिस कमरे में मैट्रिक से स्नातक तक पढ़ी, वहीं फंदे पर मिली

[ad_1]

Polytechnic student suicide in gaya bihar news, guardian issue or other- bihar police investigation started

बिहार के गया में यह लड़की किराए के कमरे में फंदे पर झूलती मिली।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के अशोक बिहार कॉलोनी रोड नंबर 2 में एक नवयुवती की फंदे से झूलती लाश उसके कमरे से ही बरामद की गई है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। जिस घर में छात्रा फंदे से झूलती मिली है, वह गया डीएम ऑफिस के प्रधान सहायक कृष्णा प्रसाद है। युवती इनके ही मकान के एक कमरे में फांसी पर लटकी देखी गई और जब शरीर उतारा गया तो वह निष्प्राण थी। मृत युवती की पहचान ज़िले के अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेउला गांव के रहने वाले बबलू गिरी की 20 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी कृष्णा प्रसाद ने स्थानीय विष्णुपद थाने की पुलिस को दी। विष्णुपद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

किराए के मकान में रहकर कर रही थी पढ़ाई

गया जिलाधिकारी कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत कृष्णा प्रसाद ने बताया कि “आंचल गया में रहकर ही पढ़ाई करती थी। वह मेरे मकान में किराएदार के रूप में दसवीं क्लास से रही रही थी। यहां रहकर ही मैट्रिक से ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई उसने की थी। अब वह पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रही थी। उसके माता-पिता मुम्बई में रहते हैं।” मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि कई घंटों तक आंचल कमरे में बंद रही। कमरे से कोई सुगबुगाहट नहीं देख मेरी पत्नी ने खिड़की से झांक कर देखा तो वह पंखे में फंदा लगाकर लटकी हुई थी। लंबे समय से साथ रही लड़की को इस तरह देख हमलोग सन्न रह गए।

मुंबई में माता-पिता, फोन पर दी गई जानकारी

घटना की जानकारी सबसे पहले विष्णुपद थाना की पुलिस दी। उसके बाद परिजनों को फ़ोन कर पूरी जानकारी दी। उसके माता-पिता मुंबई में रहते हैं और उसके के फूफा समेत अन्य दूर के रिश्तेदार पहुंचे। इस संबंध में विष्णुपद थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने इस संबंध में बताया कि अशोक विहार कॉलोनी से कृष्णा प्रसाद के मकान से एक युवती के शव को पंखे के फंदे में लटकता हुआ बरामद किया गया। युवती किराएदार थी। घटना को लेकर पुलिस हर बिंदु पर छानबीन में जुट गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *