Tunnel Rescue: चिन्यालीसौड़ से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराए 41 श्रमिक, प्राथमिक जांच में सभी मिले स्वस्थ

[ad_1]

Uttarkashi Tunnel Rescue 41 workers admitted to AIIMS Rishikesh all found healthy in primary examination

एम्स में भर्ती श्रमिक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों को रेस्क्यू के बाद बुधवार को एम्स ऋषिकेश के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। श्रमिकों को सेना के चिनूक हेलिकाॅप्टर से लाया गया। यहां सभी श्रमिकों का शारीरिक एवं मानसिक परीक्षण भी किया जाएगा। एम्स से फिटनेस प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही श्रमिकाें को छुट्टी दी जाएगी। एम्स प्रशासन ने सभी श्रमिकों को प्राथमिक जांच के आधार पर स्वस्थ बताया है।

बुधवार दोपहर करीब दो बजे चिनूक हेलिकाॅप्टर एम्स के हैलीपैड पहुंचा। यहां से सभी 41 श्रमिकों की एम्स के ट्रामा सेंटर भेजा गया। ओपीडी में प्रारंभिक स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें सभी लोग स्वस्थ पाए गए। इसके बाद उनके ब्लड, ईसीजी, एक्स-रे आदि की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी श्रमिकों को वार्ड में भर्ती किया गया है। इससे पूर्व एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, उप निदेशक प्रशासन डॉ. रजनीश कुमार अरोड़ा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरबी कालिया, अस्पताल प्रशासन से डॉ. नरेंद्र कुमार व डीएमएस डॉ. भारत भूषण ने श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार के लिए संस्थान की ओर से ट्रामा सेंटर में की गई विशेष व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि एम्स में शिफ्ट किए गए सभी श्रमिक स्वस्थ हैं। उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं है। श्रमिकों को आराम की जरूरत है। उनके स्वास्थ्य की सघन जांच चल रही है। सभी श्रमिकों का मानसिक स्वास्थ्य भी अब तक की जांच में ठीक पाया गया है। उनकी मॉनिटरिंग, सही व संतुलित डाइट की जरूरत है। लिहाजा उन्हें पानी व जूस अधिक मात्रा में लेने की सलाह दी गई है।

देहरादून में मनी दिवाली: सुरंग से बाहर आए श्रमिकों के परिजनों संग थिरके सीएम धामी, खेला भैलो, देखें तस्वीरें

निदेशक एम्स के अनुसार संस्थान के मनोचिकित्सकों की टीम सभी श्रमिकों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच भी कर रही है। आवश्यकता पड़ने पर उनके बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए निम्हेंस (राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान) बंगलुरू से भी सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर ट्रामा विभागाध्यक्ष प्रो. कमर आजम, प्रो. रविकांत, डॉक्टर निधि केले, डाॅ. मुकेश बैरवा, ट्रामा विशेषज्ञ डॉ. मधुर उनियाल, डॉ. नीरज कुमार, संस्थान के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी गौरव बडोला आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *