यूपी: फिरोजाबाद का नया नाम चंद्रनगर… नगर निगम से प्रस्ताव पास, योगी सरकार से भी मिली मंजूरी

[ad_1]

Firozabad new name Chandranagar nagar nigam proposal passed to change name of another district of up

सीएम योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फिरोजाबाद का नया नाम चन्द्रनगर होने जा रहा है। बृहस्पतिवार को हुई नगर निगम कार्य समिति में नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई। प्रस्ताव को 12 में 11 सदस्यों का समर्थन मिला है। वहीं योगी सरकार से भी जिले का नाम बदलने को लेकर मंजूरी मिलने की खबर आ रही है। 

निगम कार्य समिति की बैठक बृहस्पतिवार को जीवाराम हॉल में हुई। निर्धारित समय 11 बजे से करीब आधा घंटा देरी से शुरू हुई कार्यसमिति की बैठक में रखे गए 17 में से भवन कर संशोधन संबंधी एक प्रस्ताव खारिज हो गया। निगम कार्यकारिणी की बैठक में शहर के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्तावों को पास किया गया। इसमें महत्वपूर्ण बात यह थी कि दो साल पहले जिला पंचायत में फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर के नाम से पास होने के बाद अब नगर निगम में भी फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर करने पर हरी झंडी दे दी गई। नाम परिवर्तन के विरोध में 12 में से कार्यकारिणी के सदस्य सपा के पार्षद रेहान ने विरोध किया। इसके साथ ही भवनों के गृहकर का बोझ नहीं बढ़ाया जाएगा। सभी कार्यकारिणी के सदस्यों ने इसे खारिज कर दिया।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *