Bihar: तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र में महामारी जैसी आफत; खास ब्रांड के सत्तू से 25 भैंसों की मौत से सनसनी

[ad_1]

Bihar: 25 buffaloes died in Raghopur in Tejashwi Yadav's constituency, died due to eating Sattu, Vaishali

घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के डिप्टी सीएम के क्षेत्र राघोपुर में अचानक 25 भैंस की मौत हो गई है। लगभग राघोपुर प्रखंड के आधा दर्जन पंचायत में भैंस की मौत हो गई है। इसके बाद हाजीपुर जिला मुख्यालय से अधिकारी की टीम राघोपुर पहुंच गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि एक खास कंपनी के सत्तू खाने के बाद भैंस की मौत हो जा रही है। सभी भैंस की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। वही धीरे-धीरे पशु के मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

भैंसों की अचानक मौत हो जा रही

पशुपालकों ने बताया कि पटना के कच्ची दरगाह स्थित एक दुकान है, जहां से सृष्टि कंपनी का सत्तू लाकर भैंस को खिलाया गया था इसके बाद भैंस की अचानक संदिग्ध स्थिति में मौत हो जा रही है। और भी कई भैंसों का तबीयत खराब हो गई है। वहीं मेडिकल की टीम भी राघोपुर पहुंच गई है। इस पंचायत के भैंस मरे हैं। रामपुर, मोहनपुर, सैदाबाद मलिकपुर, बहरामपुर जफराबाद आदि पंचायत शामिल हैं।

सत्तू खिलाने से पशुओं की मौत हो गई

अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डां रेखा चौबे ने बताया कि तीन-चार दिनों के अंदर सत्तू खिलाने से पशुओं की मौत हो गई है। इसके बाद जिला से डॉक्टर की टीम अधिकारी की टीम मौके पर गई है। पटना से भी डॉक्टर की स्पेशल टीम बुलाई जा रही है। पशुओं का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा कि पशु की मौत किस कारण से हुई है। यह क्लियर नहीं है कि मौत किस कारण से हो रही है। लेकिन, बहुत सारे पशु की मौत हो रही है। जो पशु ग्रसित है, उनके इलाज के लिए डॉक्टर की टीम गई है। डॉक्टर स्टाफ की टीम मौके पर गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *