Fazil Murder: अब्बास की मौत के साथ फाजिल की हत्या बनी राज… अचानक दोनों की लाइफ स्टाइल बदलने से हैरान थे लोग

[ad_1]

Fazil Murder Case secret of Mohammad Fazil murder case buried with death of accused Muslim Abbas

Fazil Murder Case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मोहम्मद फाजिल हत्याकांड का राज नामजद आरोपी मुस्लिम अब्बास की मौत के साथ दफन हो गया। अस्पताल से आने के बाद पुलिस मुस्लिम अब्बास से पूछताछ करने की तैयारी में थी लेकिन उसने आत्महत्या कर ली। अब हत्याकांड की जांच भी खत्म हो सकती है। मुकदमा में एफआर लगाई जा सकती है।

नौगांवा सादात में रहकर मुस्लिम अब्बास और उसके दोस्त मोहम्मद फाजिल का लाइफ स्टाइल कम वक्त में एकदम बदल गया था। बुलेट की सवारी के साथ हाथों में महंगे आईफोन संग उनके ठाठ देखकर लोग हैरानी में थे। लेकिन मंगलवार को दिन निकलते ही फाजिल के खून में सने मुस्लिम अब्बास के हाथों ने इन चर्चाओं को और ज्यादा हवा दे दी। 

दबी जुबान में शुरू हुई बातें पुलिस के कानों तक पहुंचने के बाद जांच का नजरिया भी बदल गया था। इसके साथ ही हत्याकांड में किसी तीसरे के शामिल होने की आशंका भी जताई जाने लगी थी। पुलिस ने मामले में एक अन्य युवक से भी पूछताछ की थी, लेकिन कोई क्लू नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया था। 

हत्या में कौन शामिल था ये मुस्लिम अब्बास ही बता सकता था। बृहस्पतिवार की रात मुस्लिम अब्बास की मौत के साथ मोहम्मद फाजिल हत्याकांड की मौत का राज भी उसके साथ दफन हो गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *