[ad_1]

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
– फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के आरोपों पर जमकर पलटवार किया। भाजपा की ओर से प्रदेश में विकास कार्य ठप होने के आरोपों पर सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा पहले यह बताए कि उन्होंने पांच साल में क्या काम किया। ऊना में तैयार हो रहे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर से जुड़ी पर्यावरण मंजूरी हमारी सरकार ने करवाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने व्यक्तिगत रुचि लेकर यह मंजूरी दिलवाने के लिए कार्य किया। भाजपा की सरकार पांच साल में ऐसा नहीं कर पाई। सीएम ने कहा कि जो लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, उन्होंने काला चश्मा पहन रखा है। चुनाव आते ही भाजपा को विकास कार्यों की याद आ जाती है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने एक माह की आपदा में हुए नुकसान की तेजी से भरपाई की है और विकास कार्यों में भी तेजी लाई जा रही है।
अनुराग बताएं 15 लाख रुपये कब आएंगे
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से कांग्रेस की गारंटियों को फर्जी बताने के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के खातों में 15 लाख रुपये कब आएगा, अनुराग उसके बारे में भी बताएं। हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही गई थी, केंद्रीय मंत्री उसका भी जवाब दें। उन्होंने कहा कि ऊना से हमीरपुर की रेल लाइन पिछले चुनावों से चली थी, उसका क्या हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब विधानसभा चुनाव से पहले ऊना आए थे तो उन्होंने कहा था कि ऊना तलवाड़ा रेलवे लाइन 50 साल में पूरी नहीं हुई, वे दो साल में कर देंगे। उसका अभी तक कुछ नहीं हुआ। हमने अपनी पहली और सबसे महत्वपूर्ण गारंटी पुरानी पेंशन योजना का लागू किया है और 1.36 लाख कर्मचारी उसका लाभ उठा रहे हैं। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में अग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की गारंटी भी अगले शैक्षणिक सत्र से लागू हो रही है।
680 करोड़ की स्टार्टअप योजना के पहले चरण में कोई ई टैक्सी लेता है तो उसपर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ उन गाड़ियों को सरकारी कार्यालयों में लगाकर रोजगार भी दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि भाजपा को परेशानी यही है कि केंद्र ने प्रदेश के बजट में कट लगा दिया, फिर भी यहां योजनाएं आ रही हैं। ओपीएस पर लोन की लिमिट को बंद कर दिया। फिर भी हमारी सरकारी ने जनता पर बोझ नहीं आने दिया। पांच राज्यों में चुनाव नतीजों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एग्जिट पोल कांग्रेस के पक्ष में आए हैं और सरकार भी कांग्रेस की बनेगी।
[ad_2]
Source link