Himachal Weather: केलांग, कल्पा और समदो में माइनस में पहुंचा न्यूनतम तापमान; बढ़ी ठिठुरन

[ad_1]

Himachal Weather News: Mercury dips to minus in Keylong Kalpa and Samdo

धुंधी में बर्फ के बीच फिसले वाहन।
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश में मौसम खुल गया है लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। सूबे में कई सड़कें बंद हैं। मनाली-लाहौल का संपर्क कटा हुआ है। धुंधी में जमी बर्फ पर वाहन फिसल रहे हैं। केलांग, कल्पा और समदो में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। लगातार दो दिन बर्फबारी के बाद के प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। आज से एक सप्ताह तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में बर्फबारी के कारण वाहन फिसल रहे हैं। शुक्रवार देर शाम टनल से धुंधी तक वाहन स्किड हो गए। मनाली पुलिस ने स्किड हो रहे करीब 20 वाहनों को सुरक्षित निकालकर मनाली की ओर भेजा। प्रशासन ने लोगों व पर्यटकों से मौसम की स्थिति को देखकर ही यात्रा करने की अपील की है।

जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में तीसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। शुक्रवार रात को अटल टनल के साथ पूरी लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी हुई है। टनल के दोनों छोर में 12 से 27 सेंमी तक हुई बर्फबारी से मनाली-लाहौल का सपंर्क पूरी तरह से कट गया है।

सिस्सू में 25, कोकसर में 20 और रोहतांग दर्रा में 40 सेंमी तक ताजा बर्फबारी होने की सूचना है। लाहौल पुलिस ने पर्यटकों व आम लोगों को अटल-टनल होकर आवाजाही न करने की हिदायत दी है। तीसरे दिन भी कुल्लू से लाहौल व जलोड़ी दर्रा होकर बसों का संचालन नहीं हो पाया है। वहीं लाहौल घाटी में 50 से अधिक सड़कें भी बंद हो गई हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *