Azamgarh Accident: बाइक से गिरी महिला की ट्रक के नीचे आने से हुई मौत, बेटे के साथ ननद के घर से लौट रही थी

[ad_1]

Azamgarh Accident: A woman who fell from her bike died after being hit by a truck

आजमगढ़ सड़क हादसा
– फोटो : संवाद

विस्तार


निजामाबाद थाना क्षेत्र के बघौरा इनामपुर गांव के पास शनिवार को दिन में बाइक से गिरी महिला पीछे से आ रही ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चल रहे युवक को भी मामूली चोट आयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बरदह थाना क्षेत्र के हरिनामपुर गांव निवासिनी इंद्रावती देवी 40 अपने पुत्र संतोष के साथ बाइक से निजामाबाद थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव निवासी अपनी ननद के यहां गई थी। शनिवार को दिन में मां-बेटा वापस घर लौट रहे थे। अभी वे निजामाबाद थाना अंतर्गत बघौरा इनामपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में साइड मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो कर पलट गई। बाइक पर पीछे बैठी इंद्रावती देवी ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, जिससे कुचल कर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक  चला रहा बेटा संतोष भी मामूली रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मय वाहन भागने का प्रयास किया लेकिन फरिहा बाजार में भीड़ देख कर सड़क पर ही वाहन छोड़ कर  फरार हो गया। घटना की सूचना मृतका के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *