Uttarakhand Investor Summit 2023: समृद्ध दशक की दस्तक…दून में आज जुटेंगे निवेशक, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

[ad_1]

Uttarakhand Investor Summit 2023 In Dehradun on 8 December Today All Updates in Hindi

उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड को समृद्ध दशक बनाने के लिए देश-दुनिया के निवेशक आज राजधानी देहरादून में जुटेंगे। औद्योगिक निवेश जुटाने के लिए शुक्रवार से प्रदेश सरकार का दूसरा दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन शुरू होगा। पीएम नरेंद्र मोदी वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में पांच हजार से अधिक निवेशकों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

इस दौरान वह हाउस ऑफ हिमालयाज की लॉन्चिंग करेंगे। साथ ही उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। सम्मेलन में मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, सज्जन जिंदल, बाबा रामदेव सरीखे नामी उद्योगपति और औद्योगिक घरानों के एमडी और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

Uttarakhand Investor Summit: चार जोन में बांटा एफआरआई, ग्राउंड में बसाया ‘छोटा शहर’, बिना पास के प्रवेश नहीं

राज्य सरकार के सात कैबिनेट मंत्रियों के अलावा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय, मनसुख एल मांडविया भी शिरकत करेंगे। स्पेन, स्लोवाकिया, नेपाल, क्यूबा, ग्रीस, ऑस्ट्रिया, जापान, सऊदी अरब समेत कई अन्य देशों के राजदूतों के भी सम्मेलन में आने की संभावना है। प्रदेश सरकार ने निवेशक सम्मेलन की भव्य तैयारियां की हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियां परखीं। सम्मेलन के लिए एक छोटा सा नगर भी बसाया गया है। सम्मेलन से एक दिन पहले तक एमओयू होते रहे। बृहस्पतिवार को 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू हुए।

तीन लाख करोड़ के एमओयू, 44 हजार करोड़ ग्राउंडिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक, राज्य में विभिन्न सेक्टर में निवेश के लिए अभी तक तीन लाख करोड़ रुपये समझौता ज्ञापन (एमओयू) हो चुके हैं। इनमें से 44 करोड़ रुपये का निवेश ग्राउंडिंग के लिए तैयार है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *