Delhi News: गली में शराब पीने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला

[ad_1]

धारदार हथियार और डंडे से किया हमला, पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गांधी नगर इलाके में गली में शराब पीने से मना करने पर कुछ लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार और डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया। शोर शराबा सुन लोगों को आता देख सभी हमलावर भाग गए। भागने के दौरान गिरने से एक आरोपी भी घायल हो गया। घायल युवक को परिवार वाले पास के अस्पताल ले गए, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो दिन बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घायल युवक की पहचान इरफान के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ गांधी नगर के अजीत नगर में रहता है। इलाके में स्थित एक फैक्टरी में काम करता है।

पुलिस को दी शिकायत में इरफान ने बताया कि 4 दिसंबर की रात 11.30 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। कुछ लोगों को गली में शराब पीते देखा। सभी आपस में गाली गलौज कर रहे थे। इरफान उनके पास पहुंचकर गली में शराब पीने से मना किया और वहां से चले जाने को कहा। इसी बात पर शराब पीने वालों से उनकी कहासुनी हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है। घटना के बाद से सभी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *