[ad_1]

शिमला में बढ़ी सैलानियों की आमद।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला वीकेंड के लिए पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। मौसम ठंडा होने के बाद सैलानी घूमने के लिए पहाड़ों की रानी का रुख करने लगे हैं। शुक्रवार को शिमला के मालरोड व रिज मैदान पर सैलानियों की खासी भीड़ नजर आई। ऐसे में कारोबारी अच्छे वीकेंड की उम्मीद में हैं। पिछले वीकेंड के मुकाबले इस वीकेंड पर सैलानियों की संख्या थोड़ी बड़ी है। शनिवार तक होटलों में 60 फीसदी से ज्यादा कमरे बुक होने की उम्मीद है।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहेंद्र सेठ ने बताया कि इस वीकेंड पर सैलानियों की संख्या थोड़ी बड़ी है। अगर क्रिसमस और न्यू ईयर पर बर्फबारी होती है तो शिमला में सैलानियों की संख्या काफी बढे़गी। बताया कि पड़ोसी राज्यों में हवाई सेवाएं सस्ती होने की वजह से सैलानियों को शिमला आना महंगा पड़ रहा है। इसकी वजह से पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष कम सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि क्रिसमस और न्यू ईयर तक सैलानियों की आमद बढ़ने से कारोबार में इजाफा होगा।
[ad_2]
Source link