Himachal Weather: सरकार के एक साल के जश्न में खलल नहीं डालेगा मौसम, जानें छह दिनों का पूर्वानुमान

[ad_1]

Himachal Weather on govt's one year celebration, know the forecast for six days

हिमाचल में मौसम साफ रहने के आसार।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 हिमाचल प्रदेश सरकार के एक साल के जश्न में मौसम खलल नहीं डालेगा। 11 दिसंबर को धर्मशाला सहित पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी। प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। रविवार को भी मौसम साफ रहेगा। 12 दिसंबर को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 13 से 15 दिसंबर तक राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 

शनिवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.0, सुंदरनगर 22.8, भुंतर 21.5, धर्मशाला 20.5, नाहन 20.8, सोलन 21.8, कांगड़ा 22.1, मंडी19.8, चंबा 21.6, शिमला 14.3, मनाली 13.2, कल्पा 12.9 और केलांग में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2, समदो  माइनस 3.6, कल्पा माइनस 1.5, मनाली 0.8, भुंतर 1.6, मंडी 2.2, सोलन 2.0, ऊना 4.2, शिमला 5.8 और धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *