[ad_1]

भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में भाजपा नेताओं ने सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी ही भ्रष्टाचार में डूबी है। आयकर विभाग ने अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के घर से करोड़ों रुपये जब्त किए हैं।
शनिवार को पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा नेताओं ने पहले पैदल मार्च निकाला। इसके बाद सड़क पर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का वादा मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी है। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि बरामद की गई है, इससे साफ होता है कि कांग्रेस का एक ही उद्देश्य है, भ्रष्टाचार करना।
[ad_2]
Source link