[ad_1]

जयंत चौधरी
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राष्ट्रीय लोक दल खेल प्रकोष्ठ की तरफ से चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का शुभारंभ आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद से किया जाएगा। यात्रा को लेकर रूट प्लान तैयार कर लिया गया है, जो सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ और गाजियाबाद होते हुए 23 दिसम्बर को दिल्ली किसान घाट पर समाप्त होगी।
माता शाकंभरी देवी के दर्शन कर सहारनपुर के हकीकत नगर रामलीला ग्राउंड से रथयात्रा प्रारंभ होगी। इसे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। इसके लिए सुबह से ही नेताओं और समर्थकों का सहारनपुर पहुंचना शुरू हो गया। मेरठ में एनएच 58 पर भी गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इससे जाम की स्थिति बनी हुई है।
[ad_2]
Source link