Mission 2024: RLD की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा आज, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी दिखाएंगे हरी झंडी

[ad_1]

Jayant Chaudhary Mission 2024: RLD Chaudhary Charan Singh Sandesh Rath Yatra starts today

जयंत चौधरी
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


राष्ट्रीय लोक दल खेल प्रकोष्ठ की तरफ से चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का शुभारंभ आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद से किया जाएगा। यात्रा को लेकर रूट प्लान तैयार कर लिया गया है, जो सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ और गाजियाबाद होते हुए 23 दिसम्बर को दिल्ली किसान घाट पर समाप्त होगी।

माता शाकंभरी देवी के दर्शन कर सहारनपुर के हकीकत नगर रामलीला ग्राउंड से रथयात्रा प्रारंभ होगी। इसे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। इसके लिए सुबह से ही नेताओं और समर्थकों का सहारनपुर पहुंचना शुरू हो गया। मेरठ में एनएच 58 पर भी गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इससे जाम की स्थिति बनी हुई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *