[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दरोगा को जान से मारने की धमकी मिली। आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। पुलिस ने इसी तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज किया है। वहीं एसपी चक्रेश मिश्र ने इस मामले में आधिकारिक बयान जारी कर मामले का खुलासा किया है।
क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय में तैनात उप निरीक्षक अरुण कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि बीती 7 दिसंबर को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताया। पीड़ित ने मामले में शहर कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
इस पर एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि यह दरोगा और एक व्यक्ति के आपसी विवाद का मामला है। शख्स को चिन्हित कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
[ad_2]
Source link