[ad_1]

तेल चोरी के आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पुलिस ने होटलों के बाहर गाड़ी खड़ी करके वाहनों का डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेजा गया है। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश हो रही है। गिरोह कई जिलों में घूमकर घटनाएं कर चुका था।
इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र के साथ ही शहर में कई जगह हाईवे किनारे ट्रकों से डीजल व अन्य सामान की चोरी के मामले सामने आ रहे थे। पुलिस ने हाईवे पर गश्त के दौरान ट्रक से डीजल चोरी करने की कोशिश करते दो लोगों को पकड़ लिया।
आरोपियों ने बताया कि इनके नाम हाफिजगंज के गांव नऊआनगला निवासी प्रदीप गंगवार व नवाबगंज के गुलशन नगर निवासी रोहित हैं। इनके साथी नवाबगंज के तुमड़िया निवासी अमन, शेरा, सचिन, हरपाल, गुड्डा व अजय आदि फरार हो गए। आरोपियों के पास से दो चाकू, दो कैन और सफेद पाइप बरामद हुआ।
[ad_2]
Source link