Agra: शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने, घंटों हुआ हंगामा… फिर पहुंचे एसडीएम और इस तरह निकाला हल

[ad_1]

altercation between people of two communities regarding burial of dead body in Agra

Agra: शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने, घंटों हुआ हंगामा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। एक पक्ष ने कब्र खोदी जा रही जमीन पर कब्र खोदने से मना कर दिया। मामला बढ़ता देख लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। दूसरे स्थान पर कब्र खोदवाकर शव को दफनवाया।

शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम एत्मादपुर अजनेरा में कब्रिस्तान  को लेकर दो सामुदायों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई।  बताया गया कि शनिवार को सुवह करीब 4 बजे (75) वर्षीय युवक हभीभ पुत्र खचेरा का देहांत हो गया तो शव दफनाने के लिए कब्र खोदी जाने लगी।

इस पर दूसरे सामुदाय के लोगों ने आपत्ति करते हुए कहा कि यहां कब्रिस्तान नहीं है। यह भूमि हमारी खुद की है। वाद विवाद कि सूचना पर उपजिलाधिकारी फतेहाबाद विजय शर्मा और थानाध्यक्ष शमसाबाद विरेश पाल गिरी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच दोनों समुदायों को समझा कर दूसरे स्थान पर कब्र खुदवा कर शब को दफना दिया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *