UP: काठमांडू जाने के लिए बढ़ेगी परेशान, 23 दिसंबर से रोजाना चार घंटे बंद रहेगा ये रास्ता, जानिए क्या है वजह

[ad_1]

Narayangarh Muglin road in Nepal will remain closed for 4 hours every day December 23 due to construction

नारायणगढ़ मुगलिन मार्ग 23 दिसंबर से प्रतिदिन 4 घंटे रहेगा बंद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


काठमांडू जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए आने वाले दिनों में समस्या हो सकती है। नेपाल में नारायणगढ़ मुगलिन सड़क खंड पुल निर्माण के चलते 23 दिसंबर से हर दिन चार घंटे के लिए बंद रहेगा। यह काठमांडू जाने का मुख्य मार्ग है। 

भारतीय मालवाहक वाहन और पर्यटक बसों का आवागमन अधिक रहता है। आवागमन प्रभावित होने के कारण भारतीय पर्यटकों का एक दिन सीमा पर कस्टम कागजात और चार बजे तक रुकने के कारण पूरा दिन खराब हो सकता है।

सड़क परियोजना अभियंता कृष्णा आचार्य ने बताया कि तुईन नदी में पुल निर्माण के लिए पहाड़ी काटने के लिए 23 दिसंबर से तीन सप्ताह तक रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सड़क बंद रहेगी। सड़क को तीन सप्ताह के लिए बंद करने और पहाड़ी को काटकर पुल के लिए नींव तैयार करने का निर्णय लिया गया है। 

मुगलिन की ओर तुइन नदी में कठोर चट्टानें पाई गईं, तो परियोजना के अधिकारियों ने निष्कर्ष निकाला कि पहाड़ों को केवल विस्फोट करके ही काटा जा सकता है। उसके लिए भारतीय दूतावास के जरिए भारत से विस्फोटक लाने की तैयारी की गई। खदानों और सुरंगों में काम करने वाले टेक्निशियनों के ऑन-साइट अध्ययन के बाद चट्टानों को काटा जा रहा है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *