श्रीनगर: आतंकी हमले में शामिल तीन हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार, दहशतगर्दों ने बना रखी थी टारगेट लिस्ट

[ad_1]

srinagar Three hybrid terrorists involved in attack on policeman arrested dgp rr swain said

गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकी
– फोटो : बासित जरगर

विस्तार


श्रीनगर शहर के बेमिना इलाके में पिछले सप्ताह एक पुलिसकर्मी पर किए गए आतंकी हमले में शामिल तीन हाइब्रिड आतंकवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नौ दिसंबर को घर लौटते समय कॉन्स्टेबल मोहम्मद हफीज पर हमला कर आतंकियों ने उन्हें घायल कर दिया था। वारदात को अंजाम देकर आतंकी मौके से भाग निकले थे। पकड़े गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।

डीजीपी आरआर स्वैन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि साजिश पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अर्जुमंद उर्फ हमजा बुरहान ने रची थी, जो हमले को अंजाम देने के लिए स्थानीय आतंकी मास्टरमाइंड दानिश अहमद मल्ला के संपर्क में था।

आरआर स्वैन ने कहा, “हमले में शामिल हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांस्टेबल मोहम्मद हफीज की हालत अभी स्थिर है। हम आशा करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि वह स्वस्थ होकर जल्द सेवा पर लौट आएंगे। हत्यारों ने छह गोलियां चलाई थीं। हाइब्रिड आतंकवादी वे आतंकी होते हैं, जो हमले को अंजाम देकर फिर वापस नियमित जीवन में लौट जाते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *