[ad_1]
विस्तार
बदायूं में शादी के दो महीने बाद दुल्हन ने ऐसी करतूत को अंजाम दिया, जिससे पति और ससुराल वाले हैरान रह गए। विवाहिता ने अपने पति को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद जेवर व कीमती सामान समेट कर फरार हो गई। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी संजू शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 अक्तूबर को पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव कासु बेगी निवासी प्रीत से उसकी शादी हुई थी। उसके परिवार में सबकुछ अच्छा चल रहा था। घरवाले भी बहू को अच्छी समझ रहे थे। संजू ने बताया कि उसे थोड़ा भी अहसास नहीं था कि उसकी पत्नी उसको बर्बाद कर देगी।
ये भी पढ़ें- Budaun: शव से आंखें निकालने के बाद चोटी से ढक दी थी खाली जगह, पोस्टमार्टम कांड में सामने आई एक और करतूत
[ad_2]
Source link