[ad_1]

दरभंगा का मां श्याम मंदिर जहां से उठा है विवाद
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में नवरात्र के समय देवी मां के सामने बलि की सनातन परंपरा चली आ रही है। कई मंदिर इसके लिए विख्यात हैं। इन मंदिरों की पहचान ही बलि से है। लेकिन, अब धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से राज्य के सभी मंदिरों में बलि प्रथा पर रोक के आदेश की बातें वायरल हो रही हैं। इन बातों के साथ वायरल हो रहा है धार्मिक न्यास पर्षद का अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन का एक पत्र। इस पत्र में दरभंगा के मां श्याम मंदिर में बलि प्रथा पर रोक की जानकारी है, लेकिन हकीकत यह है कि इसी पत्र के साथ यह जानकारी वायरल है कि पूरे बिहार के लिए इस तरह का आदेश आया है। पत्र की सत्यता जांचने के लिए ‘अमर उजाला’ ने अध्यक्ष अखिलेश जैन से बात की तो उन्होंने “मुझे रिकॉर्ड देखना होगा” कहकर कॉल काट दिया, जबकि न्यास बोर्ड के सदस्यों की मानें तो ऐसे आदेश पर सदस्यों से बात भी नहीं की जा रही। इस बीच, भाजपा ने इस मामले पर हंगामा शुरू कर दिया है।
[ad_2]
Source link