[ad_1]

अयोध्या के रामलला।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
राम मंदिर में रामलला के लिए आठ फीट ऊंचा सिंहासन बनकर तैयार हो चुका है। यह सिंहासन राजस्थान में बन रहा है और अगले कुछ ही दिनों में अयोध्या पहुंच जाएगा। यह सिंहासन 8 फीट ऊंचा, 4 फीट चौड़ा और 3 फीट लंबा होगा। इसे गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।
राम मंदिर के भूतल में 14 दरवाजे लगाए जाने हैं जिन्हें स्वर्णजड़ित करने का काम गाजियाबाद की ज्वेलर्स कंपनी कर रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनके शिखर को भी स्वर्णजड़ित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें – नव्य अयोध्या, भव्य अयोध्या: पीढ़ियों के संघर्ष के बाद अब यूं हो रहा राम नगरी का कायाकल्प, इस तरह हो रहा विकास
ये भी पढ़ें – प्राण प्रतिष्ठा: तीन स्थानों पर होगी रामभक्तों के रुकने की व्यवस्था, चाय से लेकर खाने तक का होगा पूरा इंतजाम
रामलला के दरबार में सोने की चरण पादुकाएं भी रखे जाने की बात सामने आ रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा का कहना है कि रामलला के दरबार में चांदी की चरण पादुका अभी विराजमान है आगे सोने की चरण पादुका रखी जाएगी कि नहीं इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
[ad_2]
Source link