[ad_1]

बाएं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी और दाएं पुलिस की गिरफ्त में अपाहरणकर्ता
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी के अपहरण का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने पूरी घटना का प्रकरण में शामिल डीईओ कार्यालय में चाय बनाने वाले और शिक्षा विभाग के अधिकारी की बोलेरो चलने वाले चालक कन्हैया ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
ऐसे हुआ था अपहरण
सोनपुर में बीते 16 /17 दिसंबर की रात में करीब 10 बजे शिक्षा विभाग के अधिकारी डॉ० उदय कुमार उज्जवल को अगवा कर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में सोनपुर अनुमंडल पुलिस अधिकारी नवल किशोर ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में शामिल डीईओ कार्यालय में चाय बनाने वाले और शिक्षा विभाग के अधिकारी की बोलेरो चलने वाले चालक कन्हैया ने घटना को अंजाम दिया था। घटना के करीब 4 घंटे बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी किसी तरह अपराधकर्मियों के चंगुल से भाग निकले थे। अपराधी डॉ० उदय कुमार उज्जवल के परिजनों से 5 करोड़ रूपया फिरौती का भी दवाव बना रहे थे। पुलिस को दिए गये जानकारी में दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने सोनपुर के लालु चौक पर इस घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद डॉ० उदय कुमार उज्जवल को नशीला पदार्थ सुंघा कर अपहरण कर लिया था। अब पुलिस ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
साजिश करने वाले दो सगे भाई
घटना के संबंध में सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर ने बताया कि अपहृत शिक्षा विभाग के अधिकारी (ए०डी०पी०सी०, शिक्षा विभाग, वैशाली) डॉ० उदय कुमार उज्जवल को बोलेरो सहित महुआ रोड के सेन्दुआरी के पास से बरामद किया गया एवं अपहृत के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर सोनपुर थाना कांड संख्या-1191/23 दिनांक-17 दिसंबर को दर्ज़ हुआ था। इस कांड के अनुसंधान के क्रम में तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुये कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन अपराधियों में वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र के समसपुरा निवासी राजू साह (चालक) और उसके भाई शुभम कुमार के अलावे लालबाबू का पुत्र सुजीत कुमार और काजीपुर थाना क्षेत्र के थाथन गांव निवासी दारोगा महतो का पुत्र संजीव कुमार शामिल है। पुलिस का कहना है कि संजीव का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है।
अपराधियों के पास से यह हुआ बरामद
पुलिस का कहना है कि उन अपराधियों के पास से अपहरण में प्रयुक्त बोलोरो वाहन, घटना में अपराधकर्मियों द्वारा प्रयोग किये गये दो बाइक, एक हेलमेट, सात मोबाईल और एक सीम बरामद किया है।
[ad_2]
Source link