Hathras News: एक्टिवा सवार सांड से टकराया, हुआ गंभीर घायल, आगरा रेफर

[ad_1]

Activa rider injured after colliding with bull, referred to Agra

सड़क दुर्घटना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सड़क पर अचानक वाहन चलाते समय जानवर का निकल आना हादसे का सबब बन रहा है। अगर उस दौरान वाहन की रफ्तार तेज होती है, तो फिर हादसा गंभीर हो जाता है। हाथरस में सादाबाद के जलेसर रोड पर कश्यप नगर के समीप एक्टिवा सवार सांड से टकराकर घायल हो गया। घायल को  सीएचसी से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।

आगरा के विजयनगर निवासी अरुण पुत्र अमर सिंह 19 दिसंबर जलेसर की तरफ से एक्टिवा पर आगरा के लिए जा रहे थे। कश्यप नगर के समीप उनकी एक्टिवा सांड से टकरा गई, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अरुण को राहगीरों की मदद से  सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर घायल के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *