[ad_1]

हत्यारोपीलखीसराय में छठ महापर्व पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर लौट रहे पूरे परिवार को सनकी आशिक ने गोलियों से भून डाला। इनमें दो भाई और एक बहन की मौत हो गई। वहीं दो बहू और ससुर की हालत गंभीर है। तीनों को पटना रेफर कर दिया गया है। घटना कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला की है। आशीष चौधरी की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीसराय गोलीकांड के आरोपी आशीष चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वारदात को अंजाम देने के एक माह बाद वह पुलिस से बचते हुए न्यायलय पहुंचा और यहां उसने आत्म समर्पण कर दिया। उसके सरेंडर की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। एक परिवार के छह लोगों को गोली मारने वाले शख्स को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। अब लखीसराय पुलिस इसे रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि लखीसराय पुलिस ने आशीष चौधरी उर्फ छोटू की रिमांड की अपील कोर्ट से की है।
भाजपा ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था
बता दें कि कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला में छठ महापर्व यानी 20 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर लौट रहे पूरे परिवार को आशीष चौधरी ने गोलियों से भून डाला। इनमें दो भाई और एक बहन (आशीष चौधरी की कथित पत्नी) की मौत हो गई। वहीं दो बहू और ससुर की हालत गंभीर है। तीनों को पटना रेफर कर दिया गया था। इसके बाद मामला तूल पकड़ा। लगातार हत्यारे की गिरफ्तारी के लखीसराय में प्रदर्शन हो रहे थे। भाजपा ने तो विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया था। नेता प्रतिपक्ष हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इधर, सूत्रों का कहना है कि पुलिस दबिश के कारण आशीष चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
‘प्रेमिका से पत्नी बनी, फिर पता चला मैं तो दूसरा था, तीसरा भी कोई है’
[ad_2]
Source link