Amroha: खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चार वर्षीय बच्ची को कुचला, घर से स्कूल जा रही थी छात्रा, हायर सेंटर रेफर

[ad_1]

Amroha: tractor trolley filled with mining crushed four year old girl, girl was going from home school

टैक्टर ट्रॉली।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



घर से स्कूल जाने के लिए निकली आयतनूर (4) को खनन से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से नाजुक हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

घायल बच्ची आयतनूर देहात थानाक्षेत्र के धनोरा उर्फ मुरादनगर के रहने वाले जाकिर हुसैन की बेटी है। आरोप के मुताबिक बुधवार की सुबह आठ बजे आयतनूर स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। तभी नांगलिया गांव की ओर से ट्रॉली में खनन (मिट्टी) से भरा ट्रैक्टर आया और आयतनूर को कुचल दिया।

आरोप है कि ट्रैक्टर और ट्राली धनोरी अहीर गांव में रहने वाले जुल्फिकार की है। हादसे के समय उसका बेटा फरमान चला रहा था। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने घायल बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया।

यहां एक निजी अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में घायल बच्ची के पिता जाकिर हुसैन की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *