VIDEO: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बनने लगा माहौल, निरहुआ ने लांच किया नया गाना… 24 में फिर मोदी ही आएंगे

[ad_1]

BJP MP and Bhojpuri actor Nirahua make song for BJP campaign for 2024.

निरहुआ ने लांच किया…24 में फिर मोदी ही आएंगे
– फोटो : amar ujala

विस्तार


लोकसभा चुनाव 2024 के लिए माहौल बनने लगा है। राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने और उसे लागू करने के लिए काम कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार निरहुआ ने यूट्यूब पर 24 में फिर मोदी ही आएंगे गाना लांच कर दिया है। इस गाने में मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र किया गया है।

आकर्षक संगीत से सजे इस गाने में मोदी सरकार की उपलब्धियां को बहुत ही कर्णप्रिय ढंग से बताया गया है। निरहुआ ने बताया कि यह गाना कॉपीराइट फ्री है, इसे कोई भी अपने चैनल पर उपयोग कर सकता है।

बता दें कि अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में प्रभावशाली ढंग से जीत दर्ज कर माहौल अपने पक्ष में कर लिया है। भाजपा नेताओं का दावा है कि 2024 के चुनाव में भाजपा 400 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *