Himachal News: भाजपा विधायकों ने सेब की पेटियों के साथ तपोवन विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

[ad_1]

BJP MLAs demonstrated with apple boxes in Tapovan Assembly complex

भाजपा विधायकों ने सेब की पेटियों के साथ किया प्रदर्शन।
– फोटो : संवाद

विस्तार


तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन शनिवार को भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विधानसभा परिसर में सेब की पेटियों के साथ प्रदर्शन किया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने गारंटी दी थी कि सत्ता के आने के बाद किसान-बागवान सेब के दाम खुद तय करेंगे। लेकिन सरकार बन जाने के बाद जब किसान-बागवानी मंत्री से मिले तो मंत्री ने कह दिया कि देश में ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि इन झूठी गारंटियां हम कांग्रेस को भूलने नहीं देंगे। जो कहा है, वह करना पड़ेगा। हिमाचल के लोगों को कांग्रेस द्वारा ठगने नहीं देंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *