Varanasi: काशी राजपरिवार में फिर हुआ बवाल, मामा-भांजे की गाड़ी आई आमने-सामने; निकालने के लिए हुआ विवाद

[ad_1]

kashi Raj Parivar dispute increased again due to vehicles came face to face of uncle and nephew

काशी राजपरिवार में विवाद के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


काशी राजपरिवार में एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। इस बार विवाद मामा-भांजे की गाड़ी आमने सामने आने पर हुआ है। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय व प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा- बुझाकर मामला शांत कराया।

यह है पूरा मामला

बता दें कि काशी राजपरिवार के भाई-बहन का विवाद संपत्ति को लेकर काफी समय से चल रहा है। इसे लेकर कई बार गहमागहमी का माहौल बन चुका है। बुधवार को एक बार फिर उनके बीच का आपसी विवाद सामने आ गया। दुर्ग के अंदर मामा अनंत नारायण सिंह व भांजा वल्लभ नारायण सिंह की गाड़ी आमने- सामने आ गई। गाड़ी पहले निकालने को लेकर विवाद हो गया।

काशी राजपरिवार की कृष्ण प्रिया ने भाई अनंत नारायण सिंह के सुरक्षा अधिकारी राजेश शर्मा पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर बेटे वल्लभ नारायण सिंह की गाड़ी रोक कर विवाद किया है। उन्होंने कहा कि दुर्ग के कुछ कर्मचारी अक्सर जब घर में कोई कार्यक्रम होता है तो बेवजह विवाद खड़ा करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटे की शादी के बाद घर में कुछ मरम्मत का काम कराया जा रहा है। जिसे लेकर परेशान किया जा रहा है।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह के कर्मचारियों ने उनकी बहनों पर चोरी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसके अलावा पूर्व में भी शादी कार्ड पर राजपरिवार का प्रतीक चिह्न का उपयोग करने पर भी अनंत नारायण सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *