Kanpur: भीतरगांव में दिखा सफेद रंग का दुर्लभ कौवा…लोगों में कौतूहल, बोले- पहले कभी नहीं दिया है दिखाई

[ad_1]

Rare white colored crow seen in Bhitargaon in Kanpur, people got curious, said  never seen before

गेहूं के खेत में कौवों के झुंड में बैठा सफेद रंग का कौवा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आपने भी सुना और देखा होगा कि कौवा काला होता है। फिल्म ‘महबूबा’ में लता मंगेशकर और किशोर कुमार द्वारा ‘काला कौवा काट खाएगा’ गीत गाने में भी काले रंग के कौवे का जिक्र है। वहीं, बुंदेलखंड के गीतकार बिट्ठल भाई पटेल ने फिल्म बॉबी के लिए लिखे गीत ‘झूठ बोले कौवा काटे…काले कौवे से डरियो’ में भी काले कौवे का जिक्र है।

कानपुर के भीतरगांव इलाके में कौवों के एक झुंड में एक सफेद कौवा दो दिनों से कौतूहल बना हुआ है। पक्षी विशेषज्ञों की मानें, तो इस तरह के सफेद कौवे भारत में कहीं नहीं दिखते हैं। हालांकि, कानपुर जिले के भीतरगांव इलाके के बैजूपुर गांव में गेंहू के खेत में कौवों के झुंड में एक सफेद रंग का कौवा दिखा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *