UP: आम यात्रियों के लिए खुला अयोध्या धाम स्टेशन, हजारों लोगों ने देखी सजावट… ली सेल्फी, बोले- कल्पना से परे

[ad_1]

Ayodhya Dham station opened for common passenger thousands of people saw the decorations And took selfies

अयोध्या रेलवे स्टेशन का दृश्य
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शनिवार को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के नए भवन के लोकार्पण के बाद इसे आम यात्रियों के लिए खोल दिया गया। प्रधानमंत्री के वापस जाते ही हजारों की भीड़ इस भवन के अंदर पहुंची। लोगों ने परिवार के साथ फोटो खिंचवाई। 

युवक-युवतियों ने सेल्फी ली। बच्चे एस्केलेटर पर ऊपर-नीचे आकर बहुत खुश दिखे। जयश्रीराम के जयकारों से भवन गूंजता रहा। स्टेशन की छटा निहारने के बाद लोगों के मुंह से बरबस निकल पड़ा…अकल्पनीय, अतुलनीय, अवर्णनीय।

स्टेशन भवन के अंदर के हिस्से की फूलों, गुब्बारों व अन्य तरीके से भव्य सजावट की गई थी। लोकार्पण पट, अयोध्या रेलवे स्टेशन के मॉडल, प्रदर्शनी समेत प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई सजावट देखते ही बन रही थी। भवन में बने रेस्टोरेंट का भी शुभारंभ हो गया। लोगों ने यहां जलपान भी किया।

इतना भव्य होगा हमारा स्टेशन, कभी सोचा नहीं था

मंगल भवन के साधु शशि दास व स्वामी सुरेश दास ने कहा कि यह ऐसा कभी सोचा ही नहीं था कि हमारा रेलवे स्टेशन इतना भव्य होगा। उन्होंने अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या धाम करने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *