Uttarakhand Covid Update: देहरादून में मिले दो कोरोना संक्रमित मरीज, आठ साल के बच्चे को इंफ्लुएंजा

[ad_1]

Uttarakhand Covid 19 Update Two positive cases of Corona found in Dehradun on New Year

कोरोना पॉजिटिव
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


सीजनल इंफ्लुएंजा के साथ देहरादून में कोविड का खतरा भी बढ़ने लगा है। लगातार दूसरे दिन कोविड का एक और मरीज मिला है। नए मरीज को दून अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे पहले शनिवार को मैक्स अस्पताल में एक मरीज मिला था। कोविड पॉजिटिव दोनों मरीजों की उम्र 70 पार है। वहीं, आठ साल के एक बच्चे को सीजनल इंफ्लुएंजा हो गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, कोविड और सीजनल इंफ्लुएंजा के लक्षण एक जैसे हैं।

Mann Ki Baat: सीएम धामी ने लांच की ‘मन की बात’ पुस्तक, यूसीसी और राम मंदिर को लेकर भी कही बड़ी बात

दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम कोविड पॉजिटिव 72 वर्षीय महिला दून अस्पताल आई थीं। उन्हें निजी अस्पताल में कोविड संक्रमित पाए जाने पर रेफर किया गया था। महिला को थायराइड और हाइपरटेंशन की समस्या भी है। महिला की हालत गंभीर नहीं है इसलिए जनरल आइसोलेशन में इलाज दिया जा रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया कि शनिवार को इंफ्लुएंजा के पांच संदिग्ध मरीजों की जांच हुई थी। इसमें एक आठ साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी रिपोर्ट श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल की ओर से दी गई है। हालांकि, बच्चा अस्पताल में भर्ती नहीं है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *