Sudhansh Pant: सुधांश पंत बने राजस्थान के नए मुख्य सचिव, जानें नैनीताल से इनका नाता

[ad_1]

Uttarakhand news: Sudhansh Pant becomes the new Chief Secretary of Rajasthan

स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नैनीताल निवासी सुधांश पंत राजस्थान में मुख्य सचिव बन गए हैं। केंद्रीय शासन की ओर से उन्हें उनके मूल कैडर राजस्थान भेज दिया गया है।

बता दें कि, 1991 बैच के आईएएस सुधांश पंत की प्रारंभिक शिक्षा नगर के सेंट जोसेफ कॉलेज से हुई। देहरादून से 12वीं करने के बाद उन्होंने खड़कपुर से बीटेक किया। वर्ष 1991 में वह आईएएस बने। विभिन्न प्रशासनिक पदों पर सेवाएं देने के बाद वर्तमान में वह दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद पर तैनात थे। अब केंद्रीय स्तर से उन्हें उनके मूल कैडर राजस्थान के लिए भेज दिया है।

 

ये पढ़ें- Uttarakhand: नए साल के पहले दिन हजारों लोग बेबस, रोडवेज समेत केमू बसों की हड़ताल शुरू, यहां-वहां भटक रहे यात्री

सुधांश का यहां मल्लीताल पोस्ट ऑफिस के पास गुडलक हाउस में आवास भी है। सुधांश को जिम्मेदारी मिलने पर सेंट जोसेफ के प्रधानाचार्य हेक्टर पिंटो, मित्र ललित जोशी, प्रो. ललित तिवारी, आंचल पंत आदि ने खुशी जताई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *