Hathras News: स्कूटी से घर लौट रहे अधिवक्ता में वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार और वकीलों में शोक

[ad_1]

Advocate dies in road accident

मृतक अधिवक्ता अमित चौधरी
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


सादाबाद के हाथरस रोड पर गांव समदपुर के पास अग्रवाल कोल्ड स्टोर के सामने एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार अधिवक्ता को टक्कर मार दी । टक्कर मारने के बाद वाहन वहां से भाग गया । मौके पर पहुंचे परिजन उनको इलाज के लिए आगरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया । 

 गांव समदपुर निवासी 45 वर्षीय अधिवक्ता अमित चौधरी पुत्र फौरन सिंह 31 दिसंबर रात करीब साढ़े आठ बजे स्कूटी पर अपने गांव से सादाबाद लौट रहे थे । जैसी ही उनकी स्कूटी हाथरस-सादाबाद रोड पर अग्रवाल कोल्ड स्टोर के सामने पहुंची, तो अज्ञात वाहन उसमें टक्कर मार कर भाग गया । स्कूटी और अज्ञात वाहन के टक्कर की आवाज सुनकर कोल्ड स्टोर पर कार्य कर रहे मजदूर घटनास्थल पर आ गए । 

उनमें से एक मजदूर ने अधिवक्ता को पहिचान  लिया और परिजनों को फोन कर दिया । परिजन उन्हें घायल अवस्था में आगरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया । 1 जनवरी की सुबह मृतक अधिवक्ता के पुत्र निखिल चौधरी ने कोतवाली में अज्ञात वाहन की टक्कर से उनके पिता के मौत होने की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिवक्ता सादाबाद न्यायालय में वकालत करते थे। उनकी मौत की सूचना पर सादाबाद में कार्यरत अधिवक्ताओं में शोक छा गया । उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *