J&K: जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश में लोकसभा चुनाव की रूपरेखा बनाएंगे

[ad_1]

jp nadda jammu visit: bjp chief pay obeisance at raghunath temple jammu

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को जम्मू के एक दिवसीय दौरे पहुंचे। जम्मू एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश रविंद्र रैना व अन्य पार्टी सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में कोर ग्रुप और वरिष्ठ नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसमें प्रत्याशियों के नामों पर भी मंथन संभव है। वह जम्मू के ऐतिहासिक श्री रघुनाथ मंदिर में भी माथा टेकेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नड्डा रविवार की दोपहर 12 बजे रघुनाथ मंदिर में जाएंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे पार्टी मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा करेंगे। पार्टी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक में

राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी के एक नेता ने बताया कि बैठक में आंतरिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने की संभावना है, जिसकी जिम्मेदारी हाल ही में नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी गई है।

बैठक में इंडिया गठबंधन का मुकाबला करने के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसने भाजपा के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारने का संकेत दिए हैं।

पार्टी नेता ने बताया कि बैठक में इस महीने के अंत या फरवरी की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर की प्रस्तावित यात्रा पर भी चर्चा होगी। दिल्ली लौटने से पहले नड्डा का जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष और महासचिव (संगठन) अशोक कौल के साथ एक अलग बैठक करने का भी कार्यक्रम है। शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता नड्डा के दौरे की तैयारियों में जुटे रहे। नड्डा के दौरे को देखते हुए पार्टी कार्यालय के आसपास सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। बताया जाता है कि नड्डा पार्टी कार्यालय में दो से तीन घंटे तक रह सकते हैं। रघुनाथ बाजार में भी उनके दौरे के दौरान अधिक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *