Uttarkashi Silkyara Tunnel: निर्माण दोबारा शुरू करने की तैयारी तेज, मलबा हटाने से पहले पानी निकालने का काम

[ad_1]

Uttarkashi Silkyara Tunnel: Work on removing water from Silkyara Tunnel begins before removing debris

सिलक्यारा सुरंग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


41 मजदूरों के फंसने के बाद से बंद पड़े सिलक्यारा सुरंग के निर्माण को दोबारा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। इस कड़ी में बड़कोट सिरे से निर्माण शुरू करने के साथ ही सिलक्यारा की ओर से भी पानी हटाने का काम शुरू हो गया है। जिसके बाद मलबे को सुरक्षित तरीके से हटाया जाएगा।

नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएचआईडीसीएल) के निदेशक अंशु मनीष खल्खो ने बताया कि जांच समिति की प्राथमिक रिपोर्ट के तहत मंत्रालय से सिलक्यारा सुरंग निर्माण में अतिरिक्त सुरक्षा बरतने संबंधी निर्देश मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि सुरंग के बड़कोट सिरे से निर्माण कार्य पहले ही शुरू कराया जा चुका है।

विशेषज्ञ सुरंग निर्माण के दौरान करेंगे निगरानी

अब सिलक्यारा की ओर से भीतर पानी जमा होने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि सुरंग के भीतर रिसाव की सामान्य प्रक्रिया है लेकिन करीब दो माह से काम बंद होने से भीतर पानी जमा हो गया है। इस पानी को निकालने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि पानी निकालने के बाद सुरक्षित तरीके से मलबा हटाया जाएगा और सुरंग निर्माण का काम इधर से भी शुरू होगा।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *