Bihar News : अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को किया गोलियों से छलनी, मौके पर हुई मौत

[ad_1]

Bihar Police failed to stop crime in Vaishali, Criminals shot and killed property dealer.

प्रॉपर्टी डीलर राम प्रकाश।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वैशाली में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हाजीपुर अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के नखास चौक स्थित मुक्तिमुहल्ला आदर्श पथ की है। मृतक प्रॉपर्टी डीलर की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मिठा कुआं गांव निवासी स्वर्गीय विजय कुमार सिन्हा के पुत्र राम प्रकाश (35) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर राम प्रकाश बाइक पर सवार होकर बाजार निकले थे। तभी अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस गोलीबारी में उन्हें चार गोली लगी। गोली लगते ही राम प्रकाश वहीँ जमीन पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए SDPO ओमप्रकाश ने बताया कि स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम करीब 6 बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर राम प्रकाश को उस समय गोली मार दी जब वह अपने घर से निकलकर बाजार जा रहे थे। गोली चलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना को अंजाम देकर अपराधी वहां से फरार हो गये। अपराधियों के वहां से भागते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही SDPO ओमप्रकाश और नगर थानाध्यक्ष स्मित कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। SDPO ओमप्रकाश ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही अपराधियों के भागने की दिशा में लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। SDPO ओमप्रकाश ने बताया कि हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल सीसीटीवी को सहारा मानकर पुलिस आगे बढ़ रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *