[ad_1]

फारूक अब्दुल्ला, फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने नहीं हुए पेश। मिली जानकारी के अनुसार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को श्रीनगर स्थित कार्यालय में पेश होने को कहा गया था।
सूत्रों के अनुसार फारूक बीमारी का बहाना बनाते हुए ईडी के सामने नहीं हुए, हालांकि इसको लेकर पार्टी की ओर से कोई भी औपचारिक बयान सामने नहीं आया। बता दें कि
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 86 वर्षीय राजनेता को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में बुलाया गया गया था। श्रीनगर लोकसभा सीट से सांसद फारूक के खिलाफ ईडी ने वर्ष 2022 में आरोपपत्र दायर किया था। आरोपपत्र 2018 में सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट पर आधारित है।
[ad_2]
Source link