Bihar Road Accident: नालंदा में ट्रेलर ने ओवरटेक कर कार में मारी टक्कर; चालक की मौत, तीन अन्य जख्मी

[ad_1]

Bihar Road Accident: Trailer overtook and collided with a car in Nalanda; Driver killed, three others injured

परिजनों से मामले की जानकारी लेती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के नालंदा में शुक्रवार की सुबह बिहटा-सरमेरा टू-लेन पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। घटना चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसाला रेस्टोरेंट के पास की है। मृतक की पहचान औंगारी थाना क्षेत्र के चंडीपुर गांव निवासी सुंदर प्रसाद के बेटे रंजीत कुमार (37) के रूप में की गई है। रंजीत कुमार वर्तमान में लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसासुर मोहल्ले में किराए पर रहता था।

 

घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया कि युवक अपनी गाड़ी से कुछ लोगों को पटना ले जा रहा था। इसी बीच चंडी थाना क्षेत्र के मसाला रेस्टोरेंट के पास बिहटा-सरमेरा टू-लेन पर पीछे से एक ट्रेलर ने ओवरटेक करने के दौरान में कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में रंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसपर सवार तीन अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। वहीं, ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

 

युवक एक दैनिक अखबार की गाड़ी चलाने का कार्य करता था। रोजाना पटना से अखबार लेकर बिहार शरीफ आता था और दिन में सवारियों को लाने ले जाने का काम करता था।

 

सड़क हादसे की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव को देख चीख-पुकार मच गई। मृतक की एक बेटी और एक बेटा है। वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था और अपने परिवार को बिहार शरीफ में रखकर भरण पोषण कर रहा था।

 

चंडी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि ओवरटेक के चक्कर में यह घटना हुई है। ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जेसीबी की मदद से शव को गाड़ी से बाहर निकाला गया है। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *