पुंछ: घुसपैठ के लिए पाकिस्तान ने फिर लगाई आग, नियंत्रण रेखा पार कर बारूदी सुरंगों तक पहुंची आंच

[ad_1]

Poonch: Pojk fire for infiltration crossed loc and reached landmines

पुंछ एलओसी पर लगी आग
– फोटो : फाइल

विस्तार


जम्मू संभाग के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान रविवार को भी जारी है। पुलिस, सीआरपीएफ, सेना की टीमें जिले की कृष्णा घाटी, साबजियां समेत आसपास के इलाकों में आतंकियों को तलाश कर रही है। उधर, पाकिस्तानी की तरफ से घुसपैठ के लिए पीओजेके में लगाई गई आग की लपटों ने नियंत्रण रेखा को पार कर लिया है। आग फैलते हुए दुश्मन की घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों तक पहुंच गई है।

इसे देखते हुए सेना और वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ा दी है। आग से उत्पन्न हुए धुएं की आड़ में घुसपैठ न की जा सके, इसके लिए पूरी चौकसी बरती जा रही है। आतंकियों की लगातार कोशिशें नाकाम होने के चलते अब आग लगाकर ऐसे नापाक प्रयास किए जा रहे हैं।

इससे पहले सात जनवरी को भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बालाकोट सेक्टर में पीओजेके की तरफ से लगी आग नियंत्रण रेखा के इस पार पहुंच गई थी। आग ने भारतीय क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के आस-पास के कई किलोमीटर क्षेत्र को चपेट में ले लिया था।  बारूदी सुरंगों में आग से विस्फोट हुए थे। क्षेत्र में दर्जनों बारूदी सुरंगों में विस्फोट हुआ। इसकी गूंज पुंछ सहित आस-पास के क्षेत्र में दिन भर गूंजती रही।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *