[ad_1]

पुंछ नियंत्रण रेखा पर लगी आग (फाइल)
– फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ के उपजिला मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के जंगलों में मंगलवार को एक बार फिर आग भड़क उठी है। पीओजेके में लगी आग आज तड़के बालाकोट और मेंढर सेक्टर के अग्रिम इलाकों में फैल गई।
कई किलोमीटर दूर से इलाकों से उठता धुआं दिखाई दे रहा है। साथ ही घुसपैठ की रोकथाम के लिए बनाई गई बारूदी सुरंगों में भी विस्फोट हो रहे हैं। सेना के जवान और वनविभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। पाकिस्तान को घुसपैठ के लिए लगातार विफलता मिल रही है। सरदल पर तैनात जवान हर बार पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम बना रहे हैं। ऐसे में अब आतंकी नियंत्रण रेखा पर आग को भड़का कर घुसपैठ की फिराक में है। इसे देखते हुए सुरक्षाबल पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।
[ad_2]
Source link