Varanasi Weather: काशीवासियों को चार दिन और सताएगी सर्दी, स्कूलों में दो दिन छुट्टी बढ़ी; ट्रेन-विमान प्रभावित

[ad_1]

Varanasi weather forecast update today very cold school holidays extended two days and affected Train and plan

varanasi weather news
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


काशीवासियों को कड़कड़ाती हुई ठंड ने कंपा दिया है। पिछलके कई दिनों से भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं इस सर्दी से अभी लोगों को राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। मंगलवार की सुबह कोहरा कम रहा लेकिन गलन बरकरार रही। सुबह से लोग आग के सामने बैठे हुए दिखे। घरों से निकलने से पहले लोगों ने गर्म कपड़े से खुद को कवर कर लिया था।

चार दिन और सताएगी ठंड

सर्दी का सितम अभी चार दिन और बना रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होने और हवा में नमी कम होने के साथ ही अच्छी धूप होने के भी आसार हैं। सोमवार को दिन में धूप अच्छी हुई और अधिकतम-न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन शाम को ठंड से बहुत राहत नहीं मिल पाई।

मंगलवार को सुबह कोहरा नहीं दिखा। सुबह 11 बजे के बाद धूप हुई तो गंगा घाटों सहित अन्य जगहों पर चहल-पहल अधिक रही। घाट के साथ ही छतों पर लोगों ने दिन भर धूप का आनंद लिया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *