[ad_1]

यमुना एक्सप्रेस वे
विस्तार
घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की संख्या 40 प्रतिशत कम हो गई है। एक्सप्रेस-वे हादसे थामने के लिए टोल प्लाजा के साथ पेट्रोलिंग के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उद्घोषणा के माध्यम से कहा जा रहा है कि कोहरे को देखते हुए वाहनों की गति धीमी रखें। अधिक कोहरा होने पर वाहन सुरक्षित स्थान पर रोक लें। जाबरा टोल प्लाजा पर कोहरे की जानकारी देकर चालकों के जागरूक करने के साथ ही वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए जा रहे हैं।
जाबरा टोल प्लाजा प्रबंधक अनुज कुमार ने बताया कि कोहरे की जानकारी के लिए वाहन चालकों को सावधान करने के लिए टोल के बूथों और पेट्रोलिंग के वाहनों के माध्यम से जगह-जगह उद्घोषणा की जा रही है। वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए जा रहे हैं। ठंड व कोहरे के कारण एक्सप्रेस-वे पर 40 प्रतिशत वाहन कम हो गए हैं।
स्पीड लिमिट का रखें ध्यान
प्रदूषण और फॉग के कारण विजिविल्टी बेहद कम होती है, जिसके कारण सड़क पर आगे का साफ नहीं दिख पाता है। ऐसे में आपको गलती से भी तेज स्पीड में गाड़ी नहीं चलानी है और जितना स्लो हो सके, उतना धीरे चलें। इससे आप किसी अप्रिय घटना से बच सकते हैं और सुरक्षित अपनी मंजिल पर पहुंच पाएंगे।
अचानक से न दें इंडिकेटर
ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वो अचानक से इंडिकेटर दे देते हैं, ऐसी गलती बिल्कुल न करें। वरना ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए मोड आने के कुछ देर पहले ही इंडिकेटर दें ताकि पीछे से आ रही गाड़ी सतर्क हो जाए और आपको कट लेने में कोई दिक्कत न हो।
हाई बीम से बचें
आमतौर पर अगर आप देखेंगे तो ज्यादातर लोग गाड़ी को हाई बीम पर चलाते हैं, लेकिन आपको यमुना एक्सप्रेस-वे पर फॉग के दौरान ऐसा नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें कि हैडलाइट्स को हाई बीम पर न रखें, क्योंकि इससे कोहरे में रोशनी फैल जाती है।
[ad_2]
Source link