जम्मू: गणतंत्र दिवस पर एमए स्टेडियम की सुरक्षा कड़ी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा लेंगे परेड की सलामी

[ad_1]

Jammu: Security tightened at MA Stadium on Republic Day lg Manoj Sinha take salute of parade

गणतंत्र दिवस
– फोटो : संवाद

विस्तार


गणतंत्र दिवस को लेकर एमए स्टेडियम जम्मू की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। स्टेडियम में हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच की जा रही है। फिलहाल इनडोर गतिविधियों को जारी रखा गया है। इसमें सुरक्षा कारणों से 18 जनवरी की शाम के बाद स्टेडियम में खेल गतिविधियां पूरी तरह से बंद करना प्रस्तावित है। खिलाड़ियों के लिए दूसरे मैदानों पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

पंजीकृत खिलाड़ियों का पहचान पत्र देखकर स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति है। स्टेडियम अभी पूरी तरह सील नहीं किया गया है। स्टेडियम के अंदर इंडोर गतिविधियां जैसे बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग, योग आदि चल रही हैं। एमए स्टेडियम जम्मू के इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रबंधक सूरज भान सिंह ने बताया कि 18 तक खेल गतिविधियां जारी रहेंगी। जिन बच्चों के पास पहचान पत्र है, उन्हें स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति है। 

इसके बाद बच्चों के लिए दूसरे मैदानों पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए इंडोर खेल गतिविधियां भगवती नगर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में और आउटडोर खेल गतिविधियां गांधीनगर ग्रीनफिल्ड ग्राउंड और शास्त्री नगर में होंगी।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह एमए स्टेडियम जम्मू में आयोजित किया जाता है। इसे लेकर सुरक्षा बलों ने स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी है। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी स्टेडियम में जाने वाले लोगों के पहचान पत्रों की जांच कर रहे हैं। स्टेडियम के अंदर और बाहर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। स्टेडियम के आसपास सुरक्षा बलों ने निगरानी के लिए वाच टावर लगाए हैं, जिनमें तैनात सुरक्षाकर्मी स्टेडियम में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। 

इसके अलावा स्टेडियम के अंदर क्रिकेट मैदान में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे निगरानी करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। स्टेडियम पर निगरानी रखने के लिए सरकारी क्वार्टरों की छतों पर भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, स्टेडियम की बाहरी सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *