UP: शादी की बात नहीं बनी तो युवती से मिलने पहुंच गया युवक, घरवालों ने दोनों को पकड़ा, फिर रात में किया ये काम

[ad_1]

Young man meet girlfriend in Sambhal, family members caught both of them then got them married at night

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

संभल जिले के जुनावई इलाके के एक गांव में प्रेमिका से मिलते समय परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया। परिजनों को बुलाकर पंचायत हुई। पंचायतों में शादी पर सहमति बन गई। रात में ही आनन फानन दोनों का विवाह करा दिया गया। 

रजपुरा इलाके के गांव बरौरा के युवक की शादी के लिए परिजनों ने जुनावई इलाके के गांव खेरिया उत्तम में युवती के परिजनों से बात की थी। पर शादी में पैसों की अधिक डिमांड होने के कारण रिश्ता तय नहीं हो पाया  था। 

इस दौरान युवक को युवती का मोबाइल नंबर मिल गया था। दोनों फोन पर बात करते थे। लगातार बात करने पर सोमवार को युवक गांव खेरिया उत्तम में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। घर में ही युवती से बात करते हुए परिजनों ने उसे देख लिया और पकड़ लिया। 

परिजनों ने पूछताछ की, तो युवक ने बताया कि वह उससे लगातार बात करता है और शादी करना चाहता है। युवती के परिजनों ने प्रेमी के परिजनों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में परिजन ही शामिल थे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *