हमीरपुर: अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने पटनौण में दी धाम, पत्नी के साथ जाएंगे विदेश

[ad_1]

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर राजस्थान की रहने वाली डॉ. प्रीति संग विवाह कर पवित्र बंधन में बंध गए। 2 दिसंबर को लुधियाना में हिंदू रीति रिवाज से शादी के सात फेरे लेने के बाद नवदंपति विकास ठाकुर और उनका परिवार रविवार को हमीरपुर की तहसील टौणीदेवी के पटनौण गांव स्थित अपने पैतृक घर पर पहुंचा। यहां हमीरपुर में अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए सोमवार को घर पर धाम दी।   इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य विजय बहल सहित कई अन्य नेताओं ने नवदंपति को शादी की बधाई दी।

इस दौरान विकास ठाकुर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह अब शादी की धाम देने के बाद पत्नी को लेकर विदेश घूमने जा रहे हैं। इसके बाद ओलंपिक में पदक के लिए मेहनत करेंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रैक्टिस करते समय उनके बाएं कंधे पर चोट लगी है। चोट के ठीक होने के बाद फिर से प्रैक्टिस शुरू कर दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 30 नवंबर को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *