Aligarh News: अतरौली की अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक की मौत, एक गंभीर घायल

[ad_1]

Three youths died in separate road accidents in Atrauli

मृतक सनी, धर्मेंंद्र और कौशल
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


अलीगढ़ में अतरौली की अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। जिससे उनके परिवार में मातम छा गया। रामघाट-कल्याण मार्ग पर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने आकर जाम खुलवाया। 

जिला बुलन्दशहर के थाना रामघाट के गांव मुड़ा खेड़ा निवासी 16 वर्षीय कौशल पुत्र राजकुमार अपने 18 वर्षीय चचेरे भाई पंकज पुत्र सतीश कुमार के साथ 26 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे बाइक से किसी के लिए अतरौली की ओर जा रहे थे। गांव चाऊपुर हौज के निकट अलीगढ़ की ओर जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। 

टक्कर से बाइक सवार कौशल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अलीगढ़ में भर्ती कराया गया। युवक की मौत पर परिजनों ने रामघाट-कल्याण मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम अनिल कटियार, इंस्पेक्टर रणजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

उधर पालीमुकीमपुर के गांव बाढ़ौल निवासी 20 वर्षीय सनी पुत्र नेपाल सिंह 25 जनवरी की रात घर का  सामान लेकर अतरौली से अपने गांव जा रहे थे। छर्रा रोड पर कैलाशपति सिनेमा हॉल के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सनी की मौके पर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

वहीं 18 जनवरी को गांव नगला लोधा निवासी धर्मेंद्र पुत्र रूप सिंह किसी कार्य से नरौना 12 नंबर जा रहे थे। रामघाट-कल्याण मार्ग पर अज्ञात वाहन उनकी बाइक को रौंदता हुआ भाग गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अलीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था। 26 जनवरी की सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी समेत कई लोग गांव में पहुंचे औऱ परिजनों को ढांढस बंधाया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *